बैरिया : क्षेत्र के टोला शिवन राय में स्थित शिक्षक शिवनाथ सिंह इंटर कालेज में रविवार को विद्वान् शिक्षक व समाजसेवी रहे शिक्षक शिवनाथ सिंह की 17वीं पुण्यतिथि मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखदेव सिंह पूर्व शिक्षक ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार व क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान द्वारा उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक शिवनाथ सिंह अपने क्षेत्र के गरीब बच्चों में शिक्षा की ज्योति जलाने का कार्य किए हैं। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि गरीब छात्रों को पढ़ाने के लिए उनका प्रयास आज भी दिख रहा है। पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि उनके विचारों पर हम लोगों का चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के 300 जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। आनंद मोहन सिह, रामबिलास यादव, सतेंद्र सिंह, शशिकांत सिंह, रविकांत सिंह, विनीत सिंह, विवेक सिंह, अश्वनी सिंह, छठु सिंह, विनोद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन काजल सिंह ने किया। अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त आयोजक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।