बलिया : मनियर थाना क्षेत्र के कस्बे के जवाहर टोला निवासी एक युवक व एक युवती ने फांसी लगा ली। मामला प्रेम प्रपंच से जुड़ा है। लड़के की शादी स्वजनों ने दूसरी जगह तय कर दी थी। इससे प्रेमिका नाराज थी। वह युवक यानी अपने प्रेमी को फोन पर चेतावनी दी कि यदि दूसरी जगह शादी किए तो मै फांसी लगा लूंगी। इस युवक ने बोल दिया कि यदि तू फांसी लगा लेगी तो मै भी फांसी लगा लूंगा। फिर क्या था दोनों अपने-अपने घर के एक कमरे में फांसी लगा लिए। कुछ ही देर में इसकी जानकारी स्वजनों को हो गई। दोनों के स्वजन उन्हें फांसी के फंदे से उतार अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। इस घटना से दोनों के स्वजन भी परेशान हैं। युवती अपनी जिद पर अड़ी है कि यदि उसकी शादी प्रेमी से नहीं हुई तो वह कभी भी जान दे देगी, लेकिन स्वजन अंतरजातीय विवाह के पक्ष में नहीं हैं। युवक इकबाल व युवती रीना बालिग हैं। ऐसे में पुलिस क्या निर्णय लेती है, इस पर सभी की नजर टिकी है।
